- गांव की एक महिला व उसकी बेटी पर लगाया झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। महावतपुर बावली गांव की लोग शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे और गांव की ही एक महिला व उसकी बेटी पर गांव के युवकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और प्रदर्शन किया। ग्र्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो सीओ कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे।
कोतवाली में पहुंचे लोगों ने बताया कि गांव की एक महिला व उसकी बेटी आए दिन गांव के युवकों पर पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाती है, फिर उसने रुपये ऐंठती है। रुपये न देने पर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा देती है। आरोप लगाया कि हाल में उक्त मां-बेटी ने गांव के बाप-बेटे पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे रखी है और उन पर रुपये देने का दबाव बना रही है।
आरोपी महिला का बेटा भी आपराधिक किस्म का है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सीओ कार्यालय पर धरना देंगे। इस अवसर पर सत्यवीर, जयभगवान, कृष्ण, राजबीरी, पूनम, शिमला, बबली शामिल रही।
इंस्पेक्टर का कहना है कि महावतपुर गांव के कुछ लोग कोतवाली आए थे, उनकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।