लार्ड महावीरा एकेडमी में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डी के संगल ने किया। सर्वप्रथम एकेडमी के बच्चों ने ज्ञानदायिनी सरस्वती मां की वंदना की। अतिथि देवों भव: की परंपरा को देखते हुए आरती, दादी मां की कहानी, मस्ती की पाठशाला पर की गई प्रस्तुति सराही गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अर्चिता, वाणी, रिया, तनु, आंचल, तुषार, विशाल, यश, आशीष, अनुष्का, पलक, अदिति, सिमरण, विधि, महिमा, साक्षी, झलक, अनु, महक, रीना, स्नेहा, आस्था, चिराग, अमित, संस्कार, रिषभ आदि ने रंगारंग कार्यक्रम में राजस्थानी, कव्वाली, होप डांस करके सभी को नाचने पर विवश कर दिया।
मुख्य अतिथि डी के संगल ने विज्ञान और सामान्य विज्ञान की प्रदर्शनी के भी अवलोकन कर सभी की तारीफ की। बच्चों ने विभिन्न मॉडल जैसे रिमोट कंटोल कार, इलेक्ट्रिक कार, गोल्डन टेंपल, नेचुरल डिजास्टर, नेचुरल ब्युटी, ओजोन लेयर डिपलेशन, रोबोटिक क्रेन, वाटर अलार्म, एसेटिक बैटरी प्रस्तुत किए।
मॉडल प्रस्तुत करने वाले बच्चे नमन, भव्या, श्रेया, अनन्या, देव, मयंक, सागर, अक्षय, रीना, कार्तिक, इंदू, आगम, मानवी, सोनिया, कनिका, अनुराग, मुस्कान, प्राची, भारती, प्रिया, आदित्य, वर्षा, साक्षी, माही, निकेता, जतिन, विपुल आदि रहे।
डीके संगल ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विविध गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह दांगी ने अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सविता जैन, रेनू जैन, मुनेश शर्मा, रंजना शर्मा, शालू जैन,। कार्यक्रम का संचालन शालिनी राजौर ने किया।