बागपत। शहर के दिल्ली रोड स्थित स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में सोमवार को भाजपा युवा सम्मेलन हुआ। प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि लोगों को विदेशी को छोड़कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि गरीबी को मिटाना है तो भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा। हमें भारत के हित के लिए स्वदेशी चीजें अपनानी चाहिए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की युवाओं को जानकारी दी। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने की तरफ सरकार कार्य कर रही है।
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा युवाओं को देश के हित के लिए दिन-रात काम करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री शेर सिंह गुर्जर ने सभी युवाओं से आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधक शिखर चंद जैन, सचिव प्रवीण मलिक, उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, पवन शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, कार्यक्रम सह संयोजक सुनील मेवला आदि मौजूद रहे।