फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को मिलेगा देशी घी, बनेगी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। स्कूल नहीं जाने वाली किशोरियों की सेहत बनाने के लिए उन्हें अब देशी घी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने किशोरियों को हर माह ढाई सौ ग्राम घी देने की तैयारी की है। 25 जून को लाडली दिवस के मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रधान द्वारा चिह्नित 427 किशोरियों के घर-घर जाकर इसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीपीओ सारधा ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल न जाने वाली 11 से 14 साल तक की किशोरियों को देसी घी नि:शुल्क मिलेगा। बड़ौत व छपरौली ब्लाक के अंतर्गत इस योजना के तहत 544 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 427 किशोरियां चिह्नित की गई हैं। इसकी शुरुआत 25 जून से लाडली दिवस से होगी।
इसलिए दिया जाएगा घी
देशी घी में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन डी, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्मोन बनाने और संतुलन के लिए जरूरी होते हैं।
धांधली रोकने को होगी निगरानी
बड़ौत। घी वितरण में किसी प्रकार की धांधली रोकने के लिए इसकी पूरी निगरानी की जाएगी। आंगनबाड़ी और प्रधान द्वारा घी का वितरण किया जाएगा। किशोरी को घी देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा फोटो भी ली जाएगी। इन फोटोग्राफ को मुख्य सेविका द्वारा एकत्र कर उसका डाटा बाल विकास परियोजना अधिकारी को उपलब्ध कराएंगी। फिर इसे घी वितरण रजिस्टर में चस्पा किया जाएगा तथा प्रोफार्मा भरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें