फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत खेकड़ा के निजी ड्राइवर की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
बागपत मर्डर :::::::::: मृतक कमलराम का फाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
कृष्णा नगर कॉलोनी में दिल्ली के युवक के साथ किराए पर रहता था ड्राइवर
विज्ञापन

मकान के बार नाली में पड़ा मिला शव, चेहरे और गले पर किए गए थे वार
साथ रहने वाला युवक लापता, रविवार सुबह पांच बजे पुलिस को मिली सूचना
पुलिस को साथ रहने वाली युवक पर ही शक, अज्ञात में दर्ज की गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कृष्णा नगर कॉलोनी में दिल्ली के युवक के साथ किराए पर रह रहे एडीओ पंचायत खेकड़ा भूपेंद्र के निजी ड्राइवर की शनिवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह पांच बजे उसका शव मकान के बाहर नाली में पड़ा मिला। चेहरे और गले पर चाकू से वार के निशान थे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ रहने वाला युवक लापता है। पुलिस को उसी पर संदेह है। फिलहाल मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मूल रूप से फैजपुर निनाना गांव के रहने वाले कमलराम (40) कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी संजू के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। वे एडीओ पंचायत खेकड़ा भूपेंद्र के निजी ड्राइवर थे। कमरे में उनके साथ दिल्ली का रहने वाला एक युवक मुकेश भी रह रहा था। मुकेश नगर में फलों की ठेली लगाता है। रविवार की सुबह पांच बजे कमलराम का शव मकान के बाहर नाली में पड़ा मिला। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना कमलराम के लक्ष्मीनगर में रहने वाले भतीजे सन्नी को दी। सन्नी मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कमलराम के चेहरे और गले पर चाकू से वार के निशान थे। शराब की दुर्गंध भी आ रही थी। साथ रहने वाला युवक मुकेश लापता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भतीजे सन्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक मुकेश की भी तलाश की जा रही है। संदेह जताया कि इस हत्या में उसका हाथ हो सकता हैै।
विज्ञापन

पत्नी और दो बच्चे रहते है दिल्ली में
कृष्णा नगर कॉलोनी के जिस मकान में कमलराम रहते थे, उसके मालिक संजू बाहर रहते है। पूरे मकान में केवल कमलराम और युवक मुकेश ही रह रहा था। दोनों ने एक माह पहले ही कमरा किराये पर लिया था। कमलराम की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है।
साढ़े तीन माह से एडीओ पंचायत के यहां था ड्राइवर
एडीओ पंचायत भूपेंद्र ने बताया कि कमलराम उनके यहां करीब साढ़े तीन माह से ड्राइवर था। उसका व्यवहार काफी सरल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें