फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएं पर चल रहे गरीबों का आवास, पुलिस प्रशासन खाली कराने में नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। डूडा परियोजना द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने के बावजूद बड़ौत कोतवाली पुलिस कांशीराम कॉलोनी दिल्ली रोड व मलकपुर रोड के 40 से अधिक आवासों को खाली नहीं करा पा रही है। इनमें खुलेआम गोरखधंधा चल रहा है। आरोप है कि इससे जुडे़ लोगों को पुलिस-प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। इस मामले में कार्रवाई न होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसपी से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता विपिन पूनिया की अध्यक्षता व प्रदीप मान के संचालन में दिल्ली रोड पर बैठक संपन्न हुई। विपिन पूनिया ने बताया कि दिल्ली व मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में 40 से अधिक आवास किराए पर चल रहे हैं। विपिन पूनिया ने बताया कि गत माह डूडा परियोजना निदेशक रजनी पुंडीर को इस संबंध में आवासों को किराए पर देने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि किराए पर चल रहे आवासों में खुलेआम शराब, सट्टा समेत अन्य धंधे चलाए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। बैठक में आकाश, संदीप, प्रवीण, सोहनवीर, आजाद, सोनू व गौरव आदि शामिल रहे।
जांच में सहीं मिली शिकायतें
इस संबंध में डूडा परियोजना निदेशक रजनी पुंडीर का कहना है कि शिकायत पर जांच कराई गई थी। जिसमें 40 मकान किराए पर संचालित होते मिले। बताया कि वह खुद आवासों को खाली कराने के लिए गई थीं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। इसकी रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम व सीओ को सौंपकर खाली कराने के लिए कहा गया था, लेकिन सहयोग न मिलने के कारण अभी तक मकान खाली नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोतवाली पुलिस को जल्द ही मौके पर भेजकर किराए पर चलाए जा रहे आवासों को खाली कराया जाएगा।-युवराज सिंह, सीओ बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें