फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत पहुंचे एडीजी राजीव सब्बरवाल, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये दिशा-निर्देश

Sat, 13 Jun 2020 03:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल शनिवार को बागपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने बताया कि कोविड-19 से पुलिस को बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा नए बंदियों को अब जिला कारागार के बजाए अस्थाई जेल में भेजा जाएगा और कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: स्वास्थ्य विभाग के हवा-हवाई दावों की खुली पोल, खूब हो रही जांच, मरीजों का नहीं हिसाब
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल न छुए और न ही प्रयोग करें। इससे भी कोविड-19 से बचाव होगा। उन्होंने कहा आर्थिक गतिविधियां शुरू हो जाने के बाद अपराध बढ़ने की संभावना है, इसके लिए पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह गश्त बढ़ाए और आसपास नजर रखें। सोशल मीडिया की एक्टिविटी पर खास नजर रहे। रंजिश को लेकर होने वाले अपराध को रोकने के लिए अलग - अलग गांव जाकर पुरानी रंजिश का रिकॉर्ड जुटाएं। लगातार इस तरह के मामलों पर नजर रखें।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें