फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहा फैज ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, दारुल उलूम और तब्लीगी जमात की जांच की मांग

Sat, 13 Jun 2020 12:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अधिवक्ता फरहा फैज
विज्ञापन

ट्रिपल तलाक को लेकर पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दारुल उलूम व दिल्ली हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात की भूमिका की जांच की मांग की है। फरहा फैज ने यह याचिका शुक्रवार को दायर की है।  

विज्ञापन


फरहा फैज की और से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि तब्लीगी जमात दारुल उलूम से ही जुड़ी शाखा है। इसलिए दोनों की भूमिका और विदेशी फंडिंग की जांच होनी चाहिए, साथ ही दारुल उलूम में करीब 30 हजार छात्र पढ़ते हैं, पूर्व में ये संख्या सामने आई थी, लेकिन इसको लेकर गुमराह किया गया और संख्या को कम दर्शाया गया। संख्या की भी जांच होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: नेपाल के 28 जमातियों ने स्वीकार की गलती, अदालत ने लगाया अर्थदंड, जल्द होगी रिहाई
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में यह भी कहा गया कि कट्टरवादियों और कुछ सांप्रदायिक नेताओं के गठजोड़ से फैले कट्टरवाद व आतंकवाद को नियंत्रित कर देश की रक्षा की जाए। वहीं, याचिका दायर करने को लेकर दारुल उलूम के जिम्मेदारों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें