फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अपर निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी, दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अपर निदेशक डॉ़ अर्चना त्यागी ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओ की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और चिकित्सकों को मरीजों की सही देखभाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक में अपर निदेशक ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड बनाने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभाग की टीम को सभी पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ योजना, टीकाकरण के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को लक्ष्य को पूर्ण करने और पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। एडी ने अस्पताल की ओपीडी, लैब, अल्ट्रासाउंड कक्ष, जनरल वार्ड, एनआरसी के अलावा महिला अस्पताल की ओपीडी, वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह, सीएमएस डॉ़ एसके चौधरी, एसीएमओ डॉ़ गजेंद्र सिंह, डॉ़ दीपा सिंह, डॉ़ यशवीर, डॉ़ विभाष राजपूत, डॉ़ सावित्री, डॉ़ सुरुचि शर्मा, डॉ़ अनवर मसूद सहित सभी चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें