बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने सिंघावली अहीर गांव के सात झोलाछापों को नोटिस जारी किए हैं। दस्तावेज जमा न करने पर विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सहायक नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि सात डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। अभी तक भी उन्होंने अपने दस्तावेज जमा नहीं कराए गए है और न ही डॉक्टरी का कोई प्रमाण नहीं दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर डिग्री या प्रमाण पत्र जमा नहीं करते है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नए साल पर अभियान चलाकर झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई प्रकाश में लाई जाएगी। जल्द ही अन्य झोलाछापों के खिलाफ नोटिस भेजा जाएगा।