1974 में डॉ. मेराजुद्दीन की अभिनेता से चुनाव प्रचार के दौरान मेरठ में हुई थी मुलाकात
फोटो - 14
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले फिल्म कलाकार दिलीप कुमार अनवर रटौल आम के दीवाने थे। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन बताते हैं कि 1974 में मेरठ में एक चुनाव प्रचार के दौरान उनकी मिुलाकात दलीप कुमार से हुई थी। मेरठ के अतिरिक्त दिल्ली और मुंबई में डॉ. मेराजुद्दीन की कई बार मुलाकात हुई।
डॉ. मेराजुद्दीन बताते हैं कि फिल्म कलाकार दिलीप कुमार 1974 में आजाद हिंद फौज के जनरल शाहनवाज के चुनाव प्रचार के लिए मेरठ आए थे। कुंवर महेंद्र सिंह व हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर उनके थे। उन्होंने मंच से जिगर मुरादाबादी का शेर उनका जो फर्ज है वो अहल-ए-सियायत जाने, मेरा पैगाम मोहब्बत है जहां तक पहुंचें पढ़ा था। शेर सुनते ही लोगों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनका अभिवादन किया। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन बताते हैं कि प्रचार के दौरान उन्होंने दिलीप कुमार को रटौल के अनवर प्रजाति का आम भेंट किया था। वह अनवर प्रजाति के आम के दीवाने थे। वह असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। अभिनेता फारुख शेख रटौल आते रहते थे। फारुख शेख जब भी आम के मौसम में रटौल आते थे तो दिलीप कुमार के लिए अनवर प्रजाति का आम जरूर लेकर जाते थे।