बागपत। फीस जमा न होने पर छात्रों को परीक्षा से वंचित करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर ऐसे प्रकरणों की जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में फीस जमा न होने पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने की धमकी दी जा रही है। इन प्रकरणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक नितिन कुमार को सदस्य/सचिव और राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास को सदस्य नामित किया गया है। टीम को इस प्रकार के प्रकरणों की जांच कर कार्रवाई करने और आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।