फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी से कार्य करें निगरानी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोविड वैश्विक महामारी के मद्देनजर अधिकारियों ने निगरानी समितियों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। एडीएम अमित कुमार सिंह ने सिसाना, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने सरूरपुर कलां , तहसीलदार प्रसून कश्यप ने क्यामपुर व अहमदपुर पदडा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने निगरानी समिति की बैठक ली। अधिकारियों ने घर-घर जाकर मेडिसिन किट के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि वह गांव में बाहर से आने वाले व्यक्ति जांच कराने और बुखार, खांसी, जुकाम, सर्दी से पीड़ित मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना दें। अधिकारियों ने लोगों को बीमारी से बचाव के लिए हल्का गर्म पानी पीने, ठंडे पानी के सेवन न करने, घर में कपूर, लोबान, नीम के पत्ते से धूनी देने, गर्म पानी की भाप अजवाइन/नीम की पत्ती/पुदीना डालकर दो-तीन बार लें। गले में खराश होने पर दो-तीन काली मिर्च एक से दो लोंग व अदरक के कुछ टुकड़े मुंह में रखकर चूसें, रात को सोते समय एक गिलास गर्म दूध आधा चम्मच हल्दी डालकर सेवन करने की सलाह दी। बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी आदि लक्षण होने पर तुरंत जनपद में संचालित इंटीग्रेटेड कोविड-19 राहत कंट्रोल रूम 0121-2220027 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें