फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 94 मिले पॉजिटिव, आठ मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार को जिले में 94 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई तथा आठ लोगों की मौत हुई है। जिले में 7582 संक्रमित और कोरोना संक्रमण से अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 1990 केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजेशन कराया है। सर्विलांस की टीम संक्रमित व उनके संक्रमण में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को ढिकौली, सिंघावली अहीर, बंदपुर, काठा, सांकरौद, मवींकला, खेकडा, चौबली, रठौड़ा, ककड़ीपुर, कुर्डी, छपरौली, हेवा, सूप, तुगाना, किरठल, बासौली, नांगल, निवाली, टटीरी, कोर्ट, मुन्नालाल एंक्लेव, आवास विकास कॉलोनी, जीवन ज्योति नर्सिंग होम, बिजरौल, कमला नगर, लोयन, देव नगर, बिनौली रोड, गुराना रोड, भड़ल, टीकरी, दाहा, हजराबाद गढ़ी, तितरौदा, नंगला रवा में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर दिया है। गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया। सर्विलांस की टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी। सील की गलियों में आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन गलियों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी।
टीकाकरण के प्रति लोगों में दिखा उत्साह
बागपत। जिले में कोरोना के टीकाकरण के प्रति शनिवार को उत्साह दिखा। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तैयार किए प्लान के अनुरूप 117 फीसदी लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराया। शनिवार को बड़ौत में सबसे अधिक 235 फीसदी और पिलाना में सबसे कम 65 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में शनिवार को 16 सत्रों में 1600 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का प्लान तैयार किया गया था। प्लान के अनुरूप 1880 लाभार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराया। शनिवार को बागपत ब्लॉक में 133, बड़ौत में 235, बिनौली में 87, छपरौली में 110, खेकडा में 90 और पिलाना ब्लॉक में 65 लाभार्थियों ने कोरोना का टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें