फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 के खिलाफ गुंडा एक्ट, तीन गैंगस्टर में निरुद्ध  

Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 26 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की धाराओं में मामले दर्ज किए है। वहीं, तीन आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया। जबकि, 79 आरोपियों के खिलाफ 110 जी की कार्यवाही की गई है।  
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने ईदरीशपुर गांव के वसीम, सलीम, रवि, नवयुग कॉलोनी बड़ौत निवासी सुधीर, बिजरौल निवासी सुमित व कौचीन, बावली निवासी शहजाद व दानिश, विपिन, देवेंद्र, कलीम, कासिम, सुल्तानपुर हटाना निवासी मोहित, अमरपाल, प्रताप, आजाद नगर बड़ौत निवासी सचिन, सुंदरलाल, बड़ौली रोड बड़ौत योगेंद्र, सुधीर, रविंद्र, हिलवाड़ी निवासी कर्मवीर, कोताना निवासी प्रवेश, ट्यौढ़ी निवासी आस मोहम्मद, ईदरीशपुर निवासी आरिफ, छछरपुर निवासी सोनू, मलकपुर निवासी कंवरपाल आदि के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है। वही, पुलिस ने सुधीर उर्फ भीम, सन्नी उर्फ सनी, सिद्धार्थ निवासी कंडेरा के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने 79 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें