बागपत। किसानों के मसीहा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को जिलेभर में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। रालोद, सपा, भाजपा और बसपा के अलावा सामाजिक संगठनों ने उन्हें याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
शुक्रवार सुबह रालोद कार्यालय में हुए हवन में पूर्व प्रधानमंत्री का नमन किया गया। उनके द्वारा जमींदीरी और पटवारी राज के खात्मे की सराहना की गई। यहां राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना, ओमबीर तोमर, चरण सिंह, ओमबीर ढाका, कोशेंद्र, ओमपाल, परशुराम, कवरपाल, सुरेंद्र सिंह, रीता चौहान, रामनिवास, कृष्णपाल मौजूद रहे। जिला पंचायत कार्यालय में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य योगेश धामा ने कार्यकर्ताओं के साथ हवन कर चरण सिंह की जयंती मनाई। यहां रविंद्र, सुरेंद्र, जयदेव, बिल्लू, अत्तर कुमार, प्रवीण, राजीव, अनिल, प्रदीप त्यागी संदीप त्यागी मौजूद रहे।
सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजूद्दीन ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां नगराध्यक्ष भूरू सभासद, राजू, रेखा यादव, जगपाल, कुलभूषण, नवीन शर्मा मौजूद रहे। जिला जाट सभा ने जाट भवन में हवन कर चौधरी चरण सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने किसानों सहित ग्रामीण जनता का उत्थान किया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, महासचिव नगेंद्र सिंह, डॉ. शालिनी राकेश, वीरेंद्र राण, चरण सिंह मलिक, लोकेंद्र हेवा, इंद्रपाल, साहब सिंह मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन के जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा रहे। यहां अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, महामंत्री नरेंद्र पंवार, रामपाल नेहरा, शशिकांत, ओमपाल मान, केपी सिंह, अखलील, देवेंद्र आर्य, राजवीर यादव मौजूद रहे। रमाला के किशनपुर बराल बस स्टैंड पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंती पर चौधरी चरण सिंह को याद किया। इस दौरान ईश्वर सिंह तोमर, वीरसेन तोमर, सोमपाल सिंह, ईश्वर, चंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र, सुरेंद्र, राजकुमार मौजूद रहे। आदर्श शिक्षा इंटर कॉलेज में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। यहां प्रधानाचार्य अनुराधा चौधरी, डॉयरेक्टर नरेंद्र सिंह, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार, अमित चौहान, किरणपाल, योगेंद्र मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिगी कॉलेज, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, पैरामाउंट पब्लिक स्कूल और डीएवी इंटर कॉलेज में चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया। इनमें प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, डॉ. अल्पना जैन, सुमन शर्मा, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, प्रियंका आर्य, इमरान खान, आसिफ खान, अध्यक्ष ब्रिजेश आर्य, प्रबंध राकेश कुमार, ब्रिमेश आर्य, अविरल, प्रधानाचार्य डॉ. केपी सिंह, बिजेंद्र, राजेंद्र, राजेंद्र, विनीत, मंजू, वंदना, निधि, विभा, करिश्मा आदि मौजूद रहे।