फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दबंगों ने दनादन मारे 30 से ज्यादा थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा ई-रिक्शा चालक, नहीं आया तरस

Tue, 13 Feb 2024 08:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में कार में साइड लगने पर दबंगों ने सरेराह ई-रिक्शा चालक को दनादन 30 से ज्यादा थप्पड़ मारे। इस दौरान ई-रिक्शा चालक पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा पर दबंगों को तरस नहीं आया।
विज्ञापन
कार सवार दबंगों ने ई-रिक्शा चालक को 30 से ज्यादा थप्पड़ मारे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर गाड़ी में साइड लगने पर ई-रिक्शा चालक को कार सवार दबंगों ने सरेराह 30 से ज्यादा थप्पड़ मारे। जहां ई-रिक्शा चालक हाथ जोड़कर व पैर पकड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन कार सवार नहीं माने और दनादन थप्पड़ मारते रहे। हंगामा होने पर पहुंचे पुलिसकर्मी युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए।

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी का रहने वाला अंकुर अपनी ई-रिक्शा लेकर बड़ौत रोड पर जा रहा था। बड़ौत रोड पर जा रही एक कार में उसकी ई-रिक्शा से साइड लग गई। जिसके बाद कार सवार दो युवक उतरे और ई-रिक्शा चालक का गिरेबान पकड़कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। उन्होंने ई-रिक्शा चालक को करीब 30 से ज्यादा थप्पड़ मारे।

Trending Videos

इस दौरान बेबस ई-रिक्शा चालक हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा। लेकिन कार सवार नहीं माने और ई-रिक्शा चालक के गले में लटका गमछा निकाला और ई-रिक्शा में बांधकर अपने साथ ले जाने लगे। जिस पर ई-रिक्शा चालक ने दबंगों के पैर भी पकड़े और आसपास खड़े लोगों से छुड़वाने की गुहार भी लगाई।

वहीं, इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच कर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल
विज्ञापन

गिड़गिड़ाता रहा चालक और तमाशबीन बने रहे लोग
ई-रिक्शा चालक अंकुर कार सवार दबंगों के आगे गिड़गिड़ाता रहा और आसपास खड़े लेाग तमाशबीन बनी रहे। वहां लोग वीडियो भी बनाते रहे। जो बाद में वायरल कर दिया गया। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों के सामने भी युवक दबंगई दिखाने से बाज नहीं आए। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ कोतवाली ले आई।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें