रमाला। राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ को गोली मारने के आरोपी धीरज और मोनू पांचवें दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
दिवाली पर्व की रात गोपालपुर खड़ाना गांव में यह घटना हुई थी। सौरभ अपने घर के बाहर गली में पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने सौरभ के सिर में गोली मारी और फरार हो गए। सौरभ को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां ऑपरेशन कर उनके सिर से गोली निकाल ली गई। उनकी हालत में सुधार है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में देहरादून और सहारनपुर में दबिश दी है। पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि इनामियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जांच में दोनों की लोकेशन देहरादून और सहारनपुर में मिली है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।