फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल और ट्रैक को गंदा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में धार्मिक स्थल पर थूकने से मना करने पर विशेष वर्ग के युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ने चार लोगों के तहरीर दी।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर में कुछ युवा दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे थे। आरोप है कि दूसरे वर्ग के कुछ युवकों ने धार्मिक स्थल पर थूक दिया। इसके अलावा दौड़ लगाने वाले ट्रैक को भी गंदा कर दिया। वहां प्रैक्टिस कर रहे अमित व सौरव के विरोध करने पर युवक उन दोनों को धमकी देेकर चले गए और बाद में अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। इसमें कई युवकों को मामूली चोट आई हैं, वही अमित और सौरव यादव को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने रात्रि में दोनों युवकों को मेडिकल के लिए भेजा । रविवार को अमित यादव ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश ने कहा चारों युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें