खेकड़ा (बागपत)। शहर में रविवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहर में रविवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चर्चा है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। जबकि मृतका का पति पिटाई की बात से इंकार कर रहा है। उसका कहना है कि विवाहिता सोई हुई थी। शाम को जब वह नींद से नहीं जागी तो वह उसे शहर मे एक प्राईवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद मृतका के मायके वाले परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी गई। मृतका के मायके वाले परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खेकड़ा कोतवाली के एसएसआई मुनेशपाल पंवार का कहना है कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।