संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। हसनपुर मसूरी गांव के रहने वाले नरेंद्र कुमार से प्लॉट दिलवाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उसने पुलिस से ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की।
नरेंद्र ने बताया कि सांकरौद गांव निवासी एक व्यक्ति ने कस्बे में पाठशाला मार्ग पर एक कॉलोनी में प्लाॅट दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये लिए थे। दस दिसंबर को 5.50 लाख रुपये का चेक अपने नाम लेकर चला गया। 17 दिसंबर को बाकी के दो लाख रुपये का चेक भी ले गया था।
कई माह बीत जाने के बाद प्लाॅट की रजिस्ट्री नहीं कराई। अब रुपये भी वापस नहीं दे रहा है। व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के अनुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।