फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने युवती की पिटाई की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक श्रमिक परिवार रविवार की सुबह करीब दस बजे कोतवाली में पहुंचा। जहां उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह मजदूरी करने गए हुए थे। घर में उनकी पुत्री अकेली थी। तभी पुत्री को घर में अकेली पाकर एक पड़ोसी युवक घर में घुस आया और उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उनकी पुत्री के साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें