फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पालिकाकर्मी को पीटने का आरोपी गिरफ्तार, घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस हमले के कारण कोर्ट रोड पर 300 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार को पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ मुन्ना को सोमवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे शांतिभंग की कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मी योगेश ने बताया कि 17 अक्तूबर की दोपहर वह गली नंबर दो में पाइपलाइन ठीक कर रहे थे। इसी दाैरान अज्जू, मुन्ना, चाहत और तीन अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद कर्मी काम अधूरा छोड़कर चले गए थे। इसके चलते रविवार को कोर्ट रोड पर गली नंबर एक से पांच तक 300 घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी समीर उर्फ मुन्ना को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें