बागपत जनपद के सरूरपुरकलां गांव में जूस की दुकान में चोरी के जिस आरोपी को पुलिस ने बुधवार को चौकी से ही छोड़ दिया, उसने कुछ घंटे बाद ही गांव के शिव मदिर से भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातू की मूर्ति चोरी कर ली। जिस पर शक होने पर ग्रामीणों ने उसके घर जाकर छानबीन की तो चोरी हुई अष्टधातू की मूर्ति मिल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
सरूरपुरकलां गांव के शिव मंदिर के पुजारी कृष्णपाल, ग्रामीण देवेंद्र, संजीव, दिनेश पंड़ित आदि ने बताया कि गांव के एक युवक ने जूस बेचने वाले मनोज के गल्ले से बुधवार की सुबह एक हजार रुपये चोरी कर लिए थे। जिस पर शक होने पर जूस विक्रेता मनोज ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चोरी किए गए एक हजार रुपये मिल गए। बताया कि चोरी करने वाले युवक को पकड़ कर चौकी पर पुलिस को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रेमी का मर्डर: धारदार हथियारों से किए वार, हत्या से मचा कोहराम, 14 महीने पहले किया था कोर्ट मैरिज
वहीं पकड़े गए युवक को पुलिस ने एक घंटे बाद छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। बताया गया कि गांव के शिव मंदिर में महिलाएं पूजा-अर्चना कर घर वापस लौट गईं। तभी बुधवार शाम को करीब छह बजे शिव मंदिर में रखी भगवान लड्डू गोपाल की अष्टधातू की मूर्ति चोरी कर ली गई। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शक के आधार पर चोरी करने वाले युवक के घर पहुंचकर तलाशी ली।