फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: कोहरे में ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर ट्रक और श्रद्धालुओं की बस में भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल

Tue, 19 Nov 2024 01:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में सत्संग से बरेली लाैट रहे श्रद्धालुओं की बस कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु की माैत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले में सोमवार रात कोहरे का कहर देखने को मिला। घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकला गांव के समीप सत्संग से बरेली जा रहे श्रद्धालुओं की बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसें में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों का गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन


बरेली के रहने वाले रामनिवास ने बताया कि उसका मामा रामनारायण (60) सोमवार को निरंकारी मिशन श्रद्धालुओं के साथ पानीपत के समालखा में सत्संग में शामिल होने आए थे।

यह भी पढ़ें: सांस लेना दूभर: मेरठ में हर तरफ स्माॅग, 400 के पार पहुंचा AQI, नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल, कोचिंग सेंटर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोमवार रात सत्संग से वापस लौटते समय श्रद्धालुओं की बस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर जैसे ही मवीकला गांव के समीप पहुंची तो एक ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। ट्रक और बस की भिड़ंत में रामनारायण की मौत हो गई, जबकि बस में सवार चालक समेत कई श्रद्धालु घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायलों को एम्बुलेंस से गाजियाबाद के अस्पताल पहुचाया। हादसे के बाद पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। इसके अलावा दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे पर कोहरे में मवीकला गांव के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें