फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Baghpat: कोहरे के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दो कारों की टक्कर, छह घायल

Sat, 17 Jan 2026 12:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के मवीकला क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बागपत जनपद के मवीकला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद होने के कारण घने कोहरे के बीच दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में डिफेन्स कॉलोनी निवासी मनीष, राघवी राजकुमार समेत कुल छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: 40 घंटे से लगातार पड़ रहा कोहरा, नहीं निकली धूप, अभी 48 घंटे नहीं राहत के आसार  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कम दृश्यता बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का सही अंदाजा नहीं लग सका, जिसे दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

सावधानी बरतने की अपील
पुलिस प्रशासन ने कोहरे के मौसम में वाहन चालकों से सतर्कता बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें