बागपत जनपद के ढिकोली रटौल मार्ग पर खैला मोड़ के समीप देर शाम एक स्कार्पियो ने बाईक सवार को टक्कर मार दी जिसमे महिला बच्ची सहित चार घायल हो गये जिसमे उपचार के दौरान एक तीन माह की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अहमदनगर नगला बड़ी निवासी दीपक पुत्र सुरेन्द्र अपनी बहन दीपा भांजी पूर्णमा व तीन माह की भांजी लक्ष्मी को बाईक पर दोघट से लेकर गांव आ रहा था, जब वह ढिकोली रटौल मार्ग पर खैला मोड़ के पास पहुंचा तो सड़क में बने जंप के पास जैसे ही उसने बाईक धीरे की तो पीछे से आ रही स्कारपियो ने बाईक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दीपा और उसकी गोद में मौजूद तीन माह की लक्ष्मी उछल कर स्कार्पियो के टायर के आगे गिर गई। दीपा भी टक्कर लगते ही जमीन पर गिर पड़ी। हादसे में दीपा और उसकी ननद पूर्णिमा और पति दीपक भी घायल हो गया।
राहगीरों ने देखा तो घायलों ने लक्ष्मी और दीपा की हालत खराब होने पर उन्हें तुरंत दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान मासूम लक्ष्मी की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। दीपा, पूर्णिमा वह दीपक की हालत ठीक बताई गई है।