इतने घने और काले धुंए को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में वहां पर काम करने वाला एक मजदूर कल्लू झुलस गया। उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी में करीब दस लाख का नुकसान हुआ। अधिकारी फैक्टरी की एनओसी व अन्य दस्तावेजो की जांच कर रहे हैं।
फैक्टरी में फायर की कोई एनओसी विभाग से नहीं ली गई है, इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -दुष्यंत शर्मा एफएसओ