फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Baghpat: अनियंत्रित होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से नीचे गिरा कंटेनर, दबने से चालक की मौत

Fri, 12 Jul 2024 11:49 AM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत के रटाैल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कंटेनर शुक्रवार सुबह पलट कर नीचे जा गिरा। हादसे में कंटेनर चालक की माैत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटाैल में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर  सिंगौली और गौना गांव के बीच अनियंत्रित कंटेनर शुक्रवार की सुबह पलट गया, जो नीचे गिर गया। कंटेनर के नीचे दबने से चालक सलमान (30) निवासी शाहपुर ताहिरपुर खैरा जनपद बदायू की मौत हो गई।

विज्ञापन


बदायू जिले के शाहपुर ताहिरपुर खैरा गांव का रहने वाला चालक सलमान कंटेनर चालक है। जो शुक्रवार की सुबह वह कंटेनर में गाजियाबाद से माल लादकर सोनीपत हरियाणा जा रहा था। जैसे ही वह सिंगौली तगा और गौना गांव के बीच अंडरपास के पास पहुंचा तो उसका कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गया।

विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे में चालक सलमान कंटेनर के केबिन में दब गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने  पुलिस को सूचना दी। चांदीनगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकाला। कंटेनर में मिले आधार कार्ड से शनाख्त कर परिजनों को और गाड़ी मालिक को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें