फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: बागपत में नशे में धुत ट्रक चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, शामली में ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

Tue, 17 Jan 2023 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर नशे में धुत चालक ने तांडव मचा दिया। ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। वहीं शामली जनपद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक छात्र की जान ले ली।
विज्ञापन
नशे में धुत चालक को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में मंगलवार से सुबह नशे में धुत चालक ने ट्रक को तेज स्पीड दौड़ाकर कई वाहनों में मारी टक्कर मार दी तो वहीं शामली में सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को कुचल डाला। छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागपत में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर मंगलवार की सुबह नशे में धुत चालक ने तांडव मचा दिया। जिसने डस्ट से लदा ट्रक तेज रफ्तार से दौड़ाकर साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया और कई वाहनों में टक्कर मारी। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो युवकों को हिरासत में लिया। 

बागपत के रहने वाले ललित ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह बड़ौत रोड से आ रहा था। वह नोरोजपुर रोड के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज गति से अए डस्ट से लदे ट्रक ने वहां लगे बैरियर में टक्कर मार दी और एक साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और राष्ट्र वंदना चौक पर खड़े एक ट्रक में पीछे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सोनभद्र जेल भेजे गए हाजी याकूब कुरैशी, रणजी मैच में यूपी ने ओडिशा की टीम को दिए झटके

विज्ञापन

शामली में छात्र की ट्रक की चपेट में आकर मौत - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा दिल्ली के रहने वाले सोनू यादव ने बताया कि ट्रक उनके पीछे से आया, जिसे शीशे में देखकर उन्होंने किसी तरह अपनी गाड़ी बचाई। राष्ट्र वंदना चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने ट्रक चालक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया। वहीं हादसे के बाद राष्ट्र वंदना चौक पर जाम की स्थिति बन गयी।

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: सोनभद्र जेल भेजे गए हाजी याकूब कुरैशी, रणजी मैच में यूपी ने ओडिशा की टीम को दिए झटके

ट्रक ने कक्षा-11 के छात्र को कुचला, मौत
शामली में मंगलवार सुबह बुढ़ाना रोड पर बलभद्र मंदिर के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार कक्षा-11 के छात्र की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। बलवा गांव निवासी लक्की बीएसएम स्कूल में कक्षा-11 का छात्र था। मंगलवार सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहा था।

बुढ़ाना रोड पर बलभद्र मंदिर के पास ट्रक की साइड लगने से वह नीचे गिर गया। बताया गया कि ट्रक का पिछला पहिया छात्र के ऊपर से उतर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था। छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें