फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम धर्म कबूल कर वरना पूरे परिवार समेत गांव छोड़ दें

Fri, 22 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फुरकान उर्फ फुल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में शस्त्र लाइसेंस के लिए धर्म परिवर्तन कर फुरकान से फूल सिंह बने युवक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फूल सिंह का आरोप है लोगों ने उसे धमकी दी वापस मुस्लिम धर्म कबूल कर ले, वरना पूरे परिवार समेत किरठल गांव छोड़ दे। आरोपी लोग गांव में महापंचायत की तैयारी में जुटे है।
विज्ञापन


किरठल गांव का युवक फुरकान वर्ष 2010 से शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए अफसरों के कार्यालय के चक्कर लगा रहा हैै। उसका इरादा लाइसेंसी शस्त्र के आधार पर गार्ड की नौकरी करना है। अफसरों द्वारा लाइसेंस नहीं बनाने पर उसने कलक्ट्रेट में मंगलवार को एसडीएम के सामने धर्म परिवर्तन कर लिया था।

वह फुरकान से फूल सिंह बन गया था। इसके बाद भी अफसरों ने उसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। दूसरी तरफ धर्म परिवर्तन करने से मुस्लिम समाज के लोग फूल सिंह के खिलाफ खड़े हो गए। उसके घर पर पहुंचकर कई लोगों ने उस पर दबाव बनाया। फूल सिंह का कहना है  गांव में बृहस्पतिवार को वह रास्ते से गुजर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ लोगों ने धमकी दी कि गांव में रहना है तो वापस मुस्लिम धर्म कबूल कर ले, वरना पूरे परिवार के साथ गांव छोड़कर चला जा। आरोपियों का इरादा पंचायत कर उसे परिवार समेत गांव से निकालने का है। रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।

आज हाईकोर्ट पहुंचेगा फूल सिंह 
बागपत। फूल सिंह ने शस्त्र लाइसेंस संबंधी सभी औपचारिकता पूरी कर रखी हैं। इसके बावजूद अफसर लाइसेंस नहीं बना रहे हैं। शुक्रवार (आज) हाईकोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें