फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय खोखर की हत्या में फरार साहिल सलमानी गिरफ्तार

विज्ञापन
छपरौली पुलिस हिरासत में वंछित 25 हजार का ईनामी बदमाश - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संजय खोखर की हत्या में फरार साहिल सलमानी गिरफ्तार
विज्ञापन

25 हजार का था इनामी, 11 अगस्त को की गई थी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या में फरार चल रहे आरोपी साहिल सलमानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साहिल पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को सुबह करीब साढ़े छह बजे छपरौली में संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में वांछित चल रहे साहिल सलमानी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सीओ बड़ौत के नेतृत्व में थाना छपरौली पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त ऑपरेशन में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कसबे से छपरौली निवासी साहिल सलमानी पुत्र अकबर को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले पुलिस सागर बालियान, सागर गोस्वामी, संजीव कुमार खोखर और श्रवण खोखर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसआईटी को दी गई है जांच
संजय खोखर की हत्या में उनके बेटे मनीष खोखर ने नितिन धनकड़ पुत्र संजय निवासी छपरौली, मयंक डालर पुत्र बबलू निवासी ककौर कलां, विपिन पुत्र रविंद्र और अंकुश शर्मा पुत्र इंद्रपाल निवासी हेवा और दो-तीन व्यक्ति लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। नामजद आरोपियों में पुलिस नितिन धनकड़, मयंक डॉलर और अंकुश शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने पहले खुलासा किया था कि साल 2018 के झगड़े की रंजिश में हत्या की गई है। लेकिन पूर्व चेयरपर्सन के देवर संजीव खोखर और बेटे श्रवण खोखर की गिरफ्तारी के बाद नगर पंचायत चुनाव की रंजिश सामने आई। ऐसे में पहली नामजदगी पर उठ रहे सवालों को हवा मिली। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि एसआईटी को जांच दी गई है। उधर, आईजी रेंज प्रवीण कुमार कह चुके हैं कि कोई भी निर्दोष जेल में नहीं रहेगा।
विज्ञापन

संजय खोखर के बेटे ने मांगी सुरक्षा, रासुका की मांग
संजय खोखर के बेटे अक्षय खोखर ने अरुण कुमार, रामेश्वर सिंह और राजीव तोमर के साथ एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की। स्थायी तौर पर परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की। अक्षय खोखर ने कहा कि आरोपियों पर रासुका लगाई जाए। एसपी ने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें