फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव चौधरी को जल्द दिलाया जाएगा शहीद सम्मान : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पंजाब के मोगा जिले में मिग -21 विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर पुसार गांव के शहीद अभिनव चौधरी को जल्द ही शहीद का सम्मान एवं उसके परिजनों को आर्थिक मदद जल्द मिलेगी। शुक्रवार को छपरौली से भाजपा विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने पमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन

विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन पर बताया कि पुसार निवासी स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी 20 मई की रात 11:30 बजे भारतीय वायु सेना के विमान मिग-21 की उड़ान पर थे। उसी समय पंजाब के मोगा जिले में उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें अभिनव चौधरी शहीद हो गए थे। मगर, अभी तक अभिनव चौधरी को शहीद का सम्मान एवं उनके परिवारजनों को आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है। विधायक की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही अभिनव चौधरी को शहीद सम्मान एवं उनके परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें