फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की नर्सरी बनाकर तैयार किए 300 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट बबीता मलिक चार वर्ष में 1500 पौधे लगा चुकी है। अब तक उनके 80 प्रतिशत पौधे बड़े होकर छाया दे रहे हैं। इस बार भी उन्होंने खुद की नर्सरी में 300 पौधे तैयार किए हैं, जिनको बरसात के समय गांव के सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा। बिजरौल रोड निवासी एडवोकेट बबीता मलिक ने बताया कि चार वर्ष पहले आसपास गांव को हरा-भरा करने के लिए पौधरोपण अभियान की शुरुआत की थी। उस वक्त बाहर से पौधे लाकर गांव में पौधरोपण किया जाता था। इन पौधों की सुरक्षा के लिए के चारों तरफ लोहे की जाली व ईंटों के गमले बनाए जाते हैं। पानी के टैंकर से इन पौधों में पानी दिया जाता है। पानी भी खुद के खर्च से ही देती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौधे पहले वन विभाग या दूसरे जरिए से लेकर आते थे जिससे पौधे कई बार पूरे नहीं मिल पाते थे। इस बार उन्होंने स्वयं की नर्सरी बनाकर 300 पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों में नीम, पापड़ी, जामुन, इमली, तुलसी, आम, बेलपत्र, बैकान शामिल हैं। बारिश शुरू होने पर इन पौधों को गांवों में तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें