फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अभय ने स्वर्ण सहित तीन पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चैंपियनशिप में लिया था हिस्सा
विज्ञापन

फोटो-14
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बिनौली राइफल क्लब के शूटर अभय धामा ने स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। खिलाड़ी के पदक जीतने पर परिजनों व गांव के लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

कोच सचिन कौशिक ने बताया कि बिनौली राइफल क्लब के शूटर अभय धामा ने दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 11 दिसंबर से चल रही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। वहां दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मैन स्पर्धा में रजत पदक, जूनियर सिविलियन व्यक्तिगत मैन स्पर्धा में कांस्य पदक, जूनियर सिविलियन मैन की टीम स्पर्धा में बड़ौत के हिमांशु राणा, बागपत के पंकज के साथ स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के पदक जीतने पर मास्टर अमित धामा, गगन धामा, उपेंद्र धामा, गुलवीर धामा, सुधांशु जैन, नकुल शर्मा, अवनीश जैन आदि ने बधाई दी। साथ ही कहा कि गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें