-शीलचंद इंटर कालेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के शीलचंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जूनियर व सीनियर वर्ग में दौड़, खो-खो, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने फीता काटकर किया। कॉलेज में हुई सीनियर वर्ग की कुर्सी दौड़ में तनिषा प्रथम, कशिश दूसरे व काजल तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा पहले, वंशिका सैनी दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रही। सब जूनियर में नंदनी पहले, प्रियांसी दूसरे व परी तीसरे स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयान प्रथम, दीपेश दूसरे व अभिषेक तीसरे स्थान पर, 200 मीटर में आदिल प्रथम, 600 मीटर दौड़ में आयान प्रथम, मनीष दूसरे व साहिल तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम, लक्की दूसरे और नदीम तीसरे स्थान पर, 200 मीटर दौड़ में अब्दुल प्रथम, वाहिद दूसरे व शुभम यादव तीसरे स्थान पर, 800 मीटर दौड़ में सोहेल प्रथम, ललित दूसरे, शुभम तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर में सादान प्रथम, पुष्पेंद्र दूसरे, आशीष तीसरे, 200 मीटर दौड़ में सिकंदर प्रथम, सादान दूसरे व आयुष शर्मा तीसरे, 800 मीटर दौड़ में सिकंदर पहले, हिमांशु दूसरे व शिवम तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में मेंको पहले, छवि दूसरे, वंशिका तीसरे, 200 मीटर दौड़ आमरीन पहले, दिलशाना दूसरे, छवि तीसरे, 600 मीटर की दौड़ में वंशिका पहले, डोली दूसरे, निशा तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राची पहले, हिमांशी दूसरे, खुशी तीसरे, 200 मीटर दौड़ में प्राची पहले, हिमांशी दूसरे, प्रिया तीसरे, 800 मीटर में सृष्टि पहले, प्रिया दूसरे, खुशी तीसरे और सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सानिया सैफी पहले, अंतिम दूसरे, सानिया तीसरे, 200 मीटर दौड़ में अंतिम पहले, इमराना दूसरे, निशा तीसरे, 800 मीटर दौड़ में आरती पहले, काजल दूसरे, राखी तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार, जितेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, मनोज कौशिक, प्रमोद बिश्नोई, राकेश, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।