फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार दीपों से उतारी गई भगवान आदिनाथ की आरती

विज्ञापन
बड़ौत में गांधी रोड़ पर स्थित मान स्तम्भ परिसर में श्रद्घालु ओं को प्रवचन सुनाती प्रभा माता। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महती धर्म धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्री 1008 आदिनाथ भक्ताम्बर प्रचार संगठन के तत्वावधान में एवं आर्य 105 प्रभा माता के सानिध्य में बुधवार को गांधी रोड स्थित मान स्तम्भ परिसर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महती धर्म प्रभावना के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम भगवान आदिनाथ की विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अमित राणा ने दीप प्रवज्जवलन किया। इस अवसर पर प्रभा माता ने कहा कि वह लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं जिनको भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक का लाडू चढ़ाने का अवसर मिलता है। भगवान आदिनाथ ने मनुष्य को जीवन जीने के कला सिखाई। मोक्ष कल्याणक पर लाडू चढ़ाने के लिए मान स्तम्भ परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। शाम के समय एक हजार दीपों से भगवान आदिनाथ की संगीतमय आरती उतारी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. योगेश जिंदल, डॉ. नीरज कौशिक, टेकचन्द जैन, संदीप जैन, नीरज जैन, पवन, अनिल जैन, रमेश जैन, गौरव, राकेश, जिनेन्द्र जैन, अमित आदि सहित समाज के काफी लोगों का योगदान रहा। संगठन के मंत्री संदीप जैन ने बताया कि श्री 1008 आदिनाथ प्रचार संगठन द्वारा 21 वर्षों से महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें