बड़ौत। खेलो इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी पर तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन 10 मीटर एयर राइफल में बालिका वर्ग में दीपिका व बालक वर्ग से आरव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
निशानेबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन एकेडमी के संस्थापक भगत सिंह व प्रवीण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बावली, बिजरौल, पुसार, छपरौली, बड़ौली, लुहारी, बिनौली समेत अन्य जगहों से निशानेबाज शामिल हुए। दस मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में आरव ने 400 में से 371 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षय 366 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। दस मीटर महिला वर्ग में दीपिका ने 400 में से 374 अंक लेकर प्रथम स्थान व आरती ने 335 अंक लेकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि एकाग्रता के साथ ही सटीक निशाना लगाया जा सकता है। प्रतियोगिता में कोच नवीन ठाकुर, उमंग, हर्षित, आयुष्मान, रामवंश, आदित्य चौहान, आलोक तोमर, वीर खोखर शामिल रहे।