फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुख्य न्यायाधीश पर हमले से आप नेताओं में रोष

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना पर रोष जताया। ऐसा करने वाले पर कार्रवाई करने के लिए कलक्ट्रेट प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
आप के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना निंदनीय है और हमला करने वाले व्यक्ति को भाजपा का संरक्षण मिला है। इस कारण अभी तक भी कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी व्यक्ति ने हमला कर गर्व महसूस करने की बात कहकर अधिकारियों का अपमान करने का कार्य किया है। इस तरह के व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रपति के नाम कलक्ट्रेट प्रभारी मनीष यादव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की, ताकि फिर से कोई ऐसी हरकत न कर सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह सैन, अजीत सिंह, हरीश, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें