फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने ली प्रदूषण रोकने की शपथ, नहीं जलाएंगे पटाखे

विज्ञापन
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व पर पटाखें न जलाने की शपथ लेते छात्र-छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
एक युद्ध पटाखों के विरूद्ध :
विज्ञापन

सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में शिक्षिकाओं ने बच्चों को शिपथ दिलाई
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पटाखों से पर्यावरण को नुकसान होता है। बच्चों ने पहल कर पटाखों से दूरी बनाने के लिए शपथ ली। सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में बच्चों कहा कि वह पटाखे नहीं जलाएंगे और मोहल्ले के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
पर्यावरण की रक्षा के लिए आयोजित संगोष्ठी में शिक्षिका बबीता जैन ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है। पटाखे जलाने से पर्यावरण और अधिक खराब होगा। ऐसे में सब मिलकर कसम खाएं कि पटाखे नहीं जलाने हैं। छात्रा तनु ने कहा कि पटाखे नहीं जलाएंगे। इसके अलावा इस पर मिट्टी के दीए जलाएंगे। इससे वातावरण भी शुद्ध होगा। कनक, श्रेया, अक्षिता, तनु, इति, बिन्नी, स्वाति, खुशी, शिवा, स्नेहा, अदिति, सानिया, अंकिता, पलक, साक्षी, शिखा, समीर, निखिल ने शपथ ली। प्रबंधक अजय गोयल, प्रधानाचार्य अमित गुप्ता, बबलेश, राजीव कुमार, रवि, पंकज, निधि, शिखा, अन्नु का सहयोग रहा।
विज्ञापन

बच्चों ने क्या कहा
- छात्र माल माजरा के सचिन सैनी का कहना है कि देश के कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने के नाते पर्यावरण की सबको रक्षा करनी चाहिए। हम दिवाली पर पटाखे न जलाकर ऐसा कर सकते हैं।
- छपरौली के कक्षा 12 के छात्र अर्पित जैन का कहना है कि पटाखे नहीं जलाने का संकल्प लिया है। इसके अलावा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का काम किया जाएगा।
- बड़ौत की कक्षा चार की छात्रा खुशी शर्मा का कहना है कि पटाखे नहीं जलाने हैं। सभी को जागरूक करने का काम करेंगी। हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए। प्रदूषण रोकना है।
विज्ञापन

- बड़ौत निवासी देव शर्मा का कहना है कि पटाखों से प्रदूषण फैलता है। वायु और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पटाखों से दूरी बहुत जरूरी है। सबको समझदारी दिखानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें