फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में दर्दनाक हादसा: मीटर रीडर की मौत से मचा कोहराम, पत्नी-मां का रो-रोकर बुरा हाल, एक युवक घायल

Fri, 11 Aug 2023 06:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Accident in Baghpat : बागपत में एक दर्दनाक हादसे में मीटर रीडर की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शुक्रवार को बिजरौल व बामनौली गांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊर्जा निगम में कार्यरत मीटर रीडर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, युवक की मौत से परिजन गमगीन है।

विज्ञापन

       
जौनमाना गांव निवासी कुलदीप (42) पुत्र ओमवीर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर मीटर रीडर के रूप में काम करता था। वह किसी काम से मुजफ्फरनगर गया हुआ था। शुक्रवार को जब वह मुजफ्फरनगर से बाइक पर सवार होकर बड़ौत आ रहा था तो बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली व बिजरौल गांव के बीच सामने से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक वहां से गुजर रही दूसरी बाइक से टक्कर गई और दोनों बाइक सवार लहुलुहान होकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद अज्ञात चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Double Murder: पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी अंजू जैन, कारोबारी की मौत के 21 घंटे बाद दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शबगा गांव निवासी राहुल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जो शव को देखकर गमगीन हो गए। युवक की मौत से बेटे पीयूष, बेटी पूजा, पत्नी व मां का रोते हुए बुरा हाल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: सीमा हैदर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब पाकिस्तान भेजने की तैयारी, आखिर किसने बुक कराई फ्लाइट की टिकट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें