अमीनगर सराय। पिलाना सीएचसी पर कोरोनारोधी टीका लगवाने आए युवक ने स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। सीएचसी अधीक्षक ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पिलाना सीएचसी पर शनिवार की सुबह रूपेश पुत्र रामपाल निवासी पिलाना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचा। वहां बैठे बीसीपीएम सत्यवीर ने युवक से पंजीकरण के दौरान मिला चार अंकों का कोड पूछ लिया। जिस पर युवक गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने सत्यवीर के साथ मारपीट कर दी। हंगामा होते देख अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कराया। पुलिस ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।