-ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा, रिश्तेदारी में आकर की चोरी की घटना
फोटो संख्या 8
बिनौली। जौहड़ी में रिश्तेदारी में आये दो युवकों ने शनिवार रात एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पता चलने पर घर के लोगों ने एक युवक को कमरे में बंद कर लिया। वहीं उसका साथी फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
कृष्णपाल पुत्र रणबीर ने बताया कि शनिवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। उसकी पुत्र वधू रीतू पत्नी सतेंद्र को कमरे से अचानक कुछ टकराने की आवाज सुनाई दी। उठकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला पड़ा है, उसे कमरे में किसी अज्ञात युवक के होने का संदेह हुआ। इस पर उसने हिम्मत दिखाकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। वहीं मकान में छुपा दूसरा युवक मौका पाकर फरार हो गया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला। साथ ही उसकी जमकर खबर ली और पुलिस के हवाले कर दिया। कृष्णपाल ने दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी चुटकी व तीन हजार रुपये चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रंगे हाथों पकड़ा गया रोबिन निवासी किवाना जनपद शामली है। मोहल्ले में ही अपने रिश्तेदार के यहां आया था। रोबिन से चोरी किये तीन हजार की नकदी, पायल, अंगूठी, चुटकी बरामद हुई है। वहीं फरार हुए साथी की तलाश की जा रही है।