फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के दौरान युवक पर बोला जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के दौरान युवक पर रॉड से जानलेवा हमला
विज्ञापन

बड़ौत। गुराना रोड स्थित खेल के मैदान पर कहासुनी के बाद आधा दर्जन युवकों ने अन्य युवक को लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायल युवक मुस्तकीम पुत्र यासीन गुराना रोड का रहने वाला है। वह बुधवार की शाम मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहा था। तभी वहां खड़े कुछ युवकों के साथ मुस्तकीम की कहासुनी हो गई, जिसके बाद उक्त युवकों ने मुस्तकीम को जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। सूचना पर एसआई जाहिद खान व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। मुस्तकीम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में मुस्तकीम के पिता यासीन ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें