खेकड़ा। मुम्बई में रह कर मॉडलिंग का कार्य करने वाले गांव बसी निवासी युवक की 14 फरवरी को इंडोनेशिया की मॉडल से शादी होगी। गौतम के परिजनों के साथ ही बसी के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
गांव बसी के किसान का पुत्र गौतम नैन कई वर्षो से मुम्बई में रहता है। वह मॉडल और टीवी सीरियल का कलाकार है। सिने जगत की दुनिया में उसकी मुलाकात इंडोनेशिया की मॉडल सोफिया जुलियाना से हुई थी। लम्बी मुलाकातों के बाद दोनो ने शादी करने का फैसला लिया है। गौतम नैन ने बताया कि आगामी 14 फरवरी को गांव बसी में ही शादी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उसके परिजनों, दोस्तों, ग्रामीणों के लिए पार्टी रखी गई है।