संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के देशराज मोहल्ले में रविवार देर रात गली में तड़पते मिले युवक (33) की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। लोगों ने ठंड लगने से युवक मौत होने की भी आशंका भी जताई, लेकिन अफसर इससे इंकार कर रहे हैं।
शहर के मोहल्ला देशराज निवासी वसीम, जावेद आदि ने बताया कि एक युवक कई दिन से मोहल्ले में घूम रहा था, जिसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। लोगों से मांगकर खाना खाने के बाद वह सड़क किनारे ही सो जाता था। रविवार देर रात गली में जा रहे लोगों को युवक पड़ा हुआ मिला, जिसकी सांसें चल रही थी। इसकी सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना देने के बाद अस्पताल लाया गया। वहां पर थोड़ी देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। वहां आए पुलिस कर्मियों ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि युवक की मौत होने के कारणों का पता पोस्टमार्टम होने के बाद चलेगा।
वर्जन-ठंड से युवक की मौत होने का मामला जानकारी में नहीं है। लोगों के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं और दो रैन बसेरे भी संचालित हैं। अगर किसी को कोई व्यक्ति सड़क पर सोता हुआ मिलता है तो उसे रैन बसेरे तक पहुंचाए, जिससे उनकी जान बचाई जा सके। - अमरचंद वर्मा, एसडीएम