बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान के बाद लघु नाटक, देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित छात्राओं व शिक्षिकाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उधर, एसपीसी डिग्री कॉलेज की ओर से चल रहे एनएसएस शिविर में नारी शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में शिवानी ग्रुप ने लघु नाटिका के माध्यम से बेटियों की शिक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मला ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने स्वयंसेवविकाओं को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. रामगोपाल वार्ष्णेय, प्रबंधक समिति के अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह, सचिव अभिमन्यु गुप्ता, अशोक कुमार, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, शिल्पा वर्मा, ममता आर्य, डॉ. राखी गुप्ता, पूजा, सुमन शर्मा, संजय सैनी, नितिन कुमार, रामकिशोर, प्रेमवती, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
उधर, एसपीसी डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने लोगों को नारी शिक्षा के लिए जागरूक किया। मुख्य अतिथि श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रबंधक ब्रजमोहन शर्मा ने कहा कि नारी का जीवन शिक्षा के बिना अधूरा है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को लोगों को नारी शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेविकाओं ने नगर की कश्यप बस्ती, ईदगाह बस्ती, बड़ौत रोड में लोगों को महिला शिक्षा के लिए जागरूक किया। उन्होंने दीवारों पर जनजागरूक स्लोगन भी लिखे। शिविर में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, गुलफ्सा, चारु सचान, शिवानी, सुषमा त्यागी, सोनिया चौहान, प्रियांशी, तनु, वर्षा मौजूद रहीं।
बागपत के पक्काघाट पर एनएसएस शिविर के दौरान आयोजित योग शिविर में भाग लेती एसपीआरसी डिग्री कालेज क?- फोटो : BAGHPAT