फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : महिला की जिंदा जलकर मौत, बिटौड़े का मंजर देख कांपा ग्रामीणों का दिल, सामने आई ये बड़ी बात

Wed, 03 Jan 2024 08:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत के एक गांव में एक महिला की बिटौड़े में जलकर मौत हो गई। वहीं, पुलिस की जांच में यह बड़ी बात सामने आई है।
विज्ञापन
बिटौड़े में जलकर महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में फैजपुर निनाना गांव के कब्रिस्तान में बिटौड़े में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहते हुए आत्महत्या करने की आशंका जताई।

विज्ञापन


फैजपुर निनाना गांव के कब्रिस्तान के पास ग्रामीण लीलू उपाध्याय के उपलों के बिटौड़े में आग लग गई। इसका पता चलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित समेत अन्य ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। उन्होंने उपले हटाकर देखा तो उसके अंदर गांव की ही मेघावती (55) का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बताया गया कि मृतका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिसका करनाल के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। परिजनों ने मृतका के आत्महत्या करने की आशंका जताई। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी आत्महत्या करने की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी
विज्ञापन

हत्या के पहलू पर भी जांच हो रही
बिटौड़े में शव मिलने के बाद परिजन भले ही महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आत्महत्या की बात कह रहे हैं लेकिन हत्या के पहलू पर भी जांच कराई जा रही है। बिटौड़े में आग लगने पर महिला वहां कैसे पहुंची, यह सवाल उठ रहा है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें