फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मनरेगा में जॉब कार्ड नहीं बने तो महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में महिलाओं को रोजगार नहीं मिला तो पंचायत सचिवालय में पहुंचकर हंगामा कर दिया। एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव निवासी राजवती ने बताया कि राजेश, कोमल, विमला, सुरेश, रमेशो, रविता और निशा पिछले काफी दिनों से मनरेगा योजना में रोजगार मांग रही थीं। जब भी वह पिलाना ब्लॉक पर जातीं तो वहां कर्मचारी रुपये मांगते और इसके कारण उन्हें रोजगार तक नहीं मिल रहा था। एक तरफ तो प्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार देने का वादा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी रोजगार देने में लापरवाही बरत रहे हैं। रोजगार दिलाने के लिए 16 मार्च को कलक्ट्रेट व विकास भवन में अधिकारियों को ज्ञापन दिया था, लेकिन फिर भी रोजगार नहीं दिया गया। शनिवार को गांव के सचिवालय में पहुंचे तो रोजगार देने से मनाकर दिया। इसके बाद एक महिला ने पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोप है कि प्रधान व सचिव ने उनके साथ अभद्रता की। वहीं सचिव देशपाल सिंह ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। काम देने के लिए ही सामुदायिक भवन पहुंचे थे। महिला ने किस कारण आत्मदाह का प्रयास किया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं डीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें