फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड़ रेत से भरें ट्रक ने बाईक सवारों को कुचला

विज्ञापन
ड़ौत में सड़क किनारें पलटा ओवरलोड़ ट्रक व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन

बड़ौत। बदरखा यमुना से ओवरलोड रेत लेकर पूर्वी यमन नहर की पटरी से गुजर रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक भी खाई में पलट गया। हालांकि चालक व अन्य लोग कूदकर अपनी जान बचाकर भाग गए। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमित (18) पुत्र ऋषिपाल कोताना गांव का रहने वाला था। उसके पिता गैस एजेंसी पर नौकरी करते हैं। जबकि अमित होटल पर नौकरी करता था। वह अपने मामा के लड़के राज के साथ आवास विकास कालोनी में कमरा लेकर रह रहा था। सोमवार रात 11 बजे के लगभग दोनों होटल से बाइक से आवास विकास कालोनी में जा रहे थे। तभी रेत से भरा बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और खाई में जा पलटा। हादसे में अमित की मौके पर मौत हो गई। जबकि राज को गंभीर हालत में सीएचसी में लाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस संबध में मृतक के पिता ऋषिपाल पुत्र कबूल ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जें में ले लिया है।
विज्ञापन

परिजन शोक में डूबे
बड़ौत। दुर्घटना में अमित की मौत के बाद उसके पैतृक गांव कोताना में सगे संबंधी शोक में डूबे हैं। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि रात होते ही रेत से भरे ट्रक सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ने लगते है, जिससे हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने में नाकाम प्रशासन
बड़ौत। ओवरलोडिंग पर पुलिस प्रशासन शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहा है। ओवरलोड वाहनों के प्रति परिवहन विभाग भी मूकदर्शक बना हुआ है, जिसका नुकसान आमजनों को उठाना पड़ रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग की नींद नहीं खुल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें